जैविक खेती क्या है ? , क्या हैं इसके लाभ, कैसे शुरू करें, जानिए इससे जुडी हुई जानकारी

हमारे देश में दिन-प्रतिदिन जनसंख्या बढ़ रही है। बढ़ती जनसंख्या के लिए खाद्यान उत्पादन एक बड़ी समस्या है। इसके लिए किसान कई हानिकारक कीटनाशकों और तकनीक का इस्तेमाल करके फसल उगा रहे हैं। परन्तु रासायनिक खेती न केवल मानव जीवन के लिए अपितु समस्त जीव के लिए काफी हानिकारक है। ऐसे में जैविक खेती ही हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

आखिर क्या है जैविक खेती ?

जैविक खेती भारत के लिए नयी तरह की प्रक्रिया नहीं है इसकी खेती कई वर्ष पहले से भारत में होती आ रही है। इस तरह की खेती में हम किसी भी तरह का रासायनिक कैमिकल प्रयोग नहीं करते है। जैविक खेती का उद्देश्य पर्यावरण की शुद्धता बनाए रखने के साथ ही भूमि के प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखना है। जैविक खेती को ऑर्गेनिक खेती या देशी खेती भी कहते हैं। जैविक खेती एक ऐसी तकनीक है, जिसमें जैविक खाद, जैविक कीटनाशकों का उपयोग किया जाता है। इसमें रसायनों की कोई जगह नहीं होता है। इस तरह की खेती में केवल जैविक तत्वों का ही उपयोग किया जाता है। आसान भाषा में कहें तो जैविक खेती एक ऐसी तकनीक है, जिमसें मिट्टी को बिना किसी तरह का नुकसान पहुंचाए खेती की जाती है। आज के हम अपने इस ब्लॉग में बताएँगे की

और पढ़े-: जानिए कैसे करें धान की उत्तम खेती , लगनें वाले रोग और उनका उपचार

आखिर जैविक तरीके से खेती कैसे की जाती है और इसके फायदें क्या - क्या है ?

अपने क्षेत्र और जलवायु को समझना है जरुरी

जैविक खेती की शुरुवात करने से पहले किसान भाइयों को अपने क्षेत्र की जलवायु और मिट्टी की जानकारी अच्छे से कर लेनी चाहिए। क्योंकि हर फसल के लिए अलग तरह की मिट्टी की जरुरत पड़ती है। अगर आप जैविक खेती करने जा रहें है तो किसी एक्सपर्ट से अपनी मिट्टी का परीक्षण ज़रूर करा लें। ऑर्गेनिक खेती शुरू करने से पहले किसान इसका प्रशिक्षण लेकर शुरुआत करें तो चुनौतियों को काफी कम किया जा सकता है। ऑर्गेनिक खेती की हर एक एक्टिविटी का रिकॉर्ड बनाकर रखें, जिससे हर जरूरत को समझा जा सकता है। इसके लिए किसान भाई GEEKEN CHEMICALS के विशेषज्ञ की टीम से बात कर सकते है।

सही तरीके से करें फसल का चुनाव

किसान भाई हम सभी जानते है कि एक बिजनेसमैन तभी आगे बढ़ता है , जब वह अपने बिजनेस को लेकर सही तरीके का चुनाव करता है। इसी तरह से हमारे किसान भाइयों को भी अपने खेती में सही तरीके से बीजों का चुनाव करना चाहिए। तभी वह अच्छी फसल ऊगा सकते है। अगर किसान भाई बाजार से फसल लें रहें है तो , उच्च गुणवत्ता वाला ही बीज खरीदें। इसके साथ - साथ किसान भाई अपने फसलों को कीटों से बचानें के लिए GEEKEN CHEMICALS का प्रोडक्ट खरीद सकते है। अगर आपको फिर भी कीटनाशक के चुनाव में दिक्क्त हो रही है तो आप GEEKEN CHEMICALS के PAGE पर जाकर इसका चुनाव कर सकते है।

पशुपालन को बढ़ावा देना है जरुरी

किसान भाइयों हम सभी पशुपालन भी काफी समय से करते आरहें है। प्राचीन समय में खेती पशुओं की मदद से की जाती थी। पशुओं को रखने से आपको उनके गोबर से खाद आसानी से बना सकते है। देशी गाय का गोबर बाजार में आसनी से बेचा जा सकता है।

और पढ़े-: जानिए कब और कैसे करें तोरिया की खेती , जिसके है अनेकों फायदें

जैविक खेती करने के फायदें

किसान भाइयों जैविक खेती करने के कई फायदें है। सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपकी भूमि अधिक उपजाऊ होती है। फसल की उत्पादन क्षमता बढ़ती है। हमारी जमीन भी पानी को अच्छे से सोखती है। इससे फसल की उत्पादन क्षमता बढ़ती है। आप इसके बारें में ज्यादा जानकारी के लिए हमारे एक्सपर्ट से भी बात कर सकते है। अगर आप जैविक तरीके से खेती करते है तो इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। इसके साथ ही वातावरण भी एकदम से शुद्ध रहेगा। इस तरह से उगाया हुआ आनाज मनुष्य की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ - साथ जैविक खेती के द्वारा किसान अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ा सकता है।

निष्कर्ष

आज हमनें जाना कि जैविक तरीके से खेती करके कैसे अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ा सकते है। किसान भाइयों आप भी जैविक तरीके से खेती करके अच्छा पैसा कमा सकते है। अगर आपको GEEKEN CHEMICALS के द्वारा अपने फसलों से जुडी किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तो आप हमारे एक्सपर्ट को (+91 - 9999570297 ) पर कॉल कर सकते है। GEEKEN CHEMICALS के प्रोडक्ट के बारें में जानकारी के लिए आप हमारे PAGE पर भी जा सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

पॉलीहाउस में खेती कैसे की जाती है ? यहां जानिए पॉलीहाउस में खेती करने के फायदें

आखिर क्या है प्रधानमंत्री मानधन योजना , कैसे उठा सकते है किसान इसका लाभ

इस विधि से करें मटर की खेती , होगा ज्यादा फायदा , यहाँ पर जानिए बुवाई का सही समय