Posts

Showing posts with the label agriculture

सफेद बैंगन की खेती कब करें ? जानिए सफेद बैगन की खेती करने का तरीका

Image
आज आधुनिकीकरण और कृषि क्षेत्र में होने वाले बदलाव के लिए किसान लगातार अलग - अलग तरीके अपना रहे है। किसान आज कम समय में लाखों रूपये कमाना चाह रहे है। ऐसे में पारंपरिक खेती को छोड़कर किसान नई तकनीकों और नई किस्मों के प्रयोग से अच्छी पैदावार कर रहे है। इन खेती के जरिए अच्छी पैदावार की जा सकती है। किसान भाइयों इन्ही में बैगन काफी फेमस है। किसान भाइयों बैगन की उत्पत्ति भारत ही हुई थी और आज आलू के बाद लोग सबसे ज्यादा बैगन खाना ही पसंद करते है। सबसे रोचक बात है यह कि बैगन की खेती दुनियाभर में सबसे ज्यादा भारत में नहीं बल्कि चीन में की जाती है। आज भी भारत बैगन उत्पादन के मामले में दूसरे नंबर पर है। ऐसे में भारत के किसान भी अब बैगन की खेती को कई अलग - अलग तरीके से आजमा रहे है। ऐसे में आज हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से बताने जा रहे है की सफेद बैगन की खेती कैसे की जा सकती है और इसकी खेती करने के लिए हमारे पास क्या जरुरी जानकारी होनी चाहिए। यह भी पढ़ें :- राजमा की खेती कैसे करें आप यह ब्लॉग GEEKEN CHEMICALS के द्वारा पढ़ रहे है। हम आपके लिए अलग - अलग तरह का कीटनाशक बनाते है जिसका प्रयोग करक...

राजमा की खेती कैसे करें ,यहां जानिए राजमा की खेती की विधि

Image
सभी फसलों की तरह ही राजमा भी सबसे अच्छी फसल मानी जाती है। राजमा में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है , जिससे हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन मिलता है। जो लोग मांस , अंडा आदि का सेवन नहीं करते है उनके लिए राजमा की सब्जी सबसे अच्छी मानी जाती है। राजमा के सेवन से कई तरह के फायदें भी है , यह हमारे सेहत के लिए कई तरह से पोषक तत्व की कमी को दूर किया जा सकता है। भारत में ज्यादातर किसान इसकी खेती पहाड़ी क्षेत्रों में कर सकते है। हमारे बाजारों में भी राजमा की मांग खूब है , इसलिए किसान इसकी खेती करके अच्छा पैसा कमा सकते है। आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताने वाले है कि राजमा की खेती कैसे की जाती है। किसान भाइयों को इसकी खेती करते समय कुछ बातों को ध्यान रखना पड़ेगा , जिससे अच्छी कमाई की जा सके। किसान भाइयों को इसके बीज का चुनाव भी सही तरीके से करना चाहिए , जिससे पैदावार पर किसी भी तरह का प्रभाव न पड़ सके। यह भी पढ़ें :- गन्ने के पोक्का बोइंग रोग को कैसे करें खत्म, यहां जानिए गन्ने की खेती करने का तरीका दोस्तों आप यह ब्लॉग GEEKEN CHEMICALS के द्वारा पढ़ रहें है। हम आपके लिए कृषि जगत से ...

सूरजमुखी की खेती कैसे करें, यहां जानिए खेती करने का आसान तरीका

Image
सूरजमुखी की खेती भारत में प्रमुखता से की जाती है। सूरजमुखी तिलहनी फसलों में से एक है। इसके पौधे से निकलने वाले फूल और बीज दोनों को ही बेचकर हम अधिक मुनाफा कमा सकते है जिसके कारण इसे नगदी फसल भी कहा जाता है। इसके बीज से निकलने वाला तेल खाने और औषधीय बनाने के काम में आता है। तेल निकलने के बाद इसके बचे हुए अवशेष को हम मुर्गी का दाना बनाने और पशुओं को खिलाने के लिए प्रयोग करते है। सूरजमुखी की खेती पूरे विश्व में सबसे ज्यादा अमेरिका में की जाती है लेकिन अब भारत भी इसकी खेती करने के मायने में पीछे नहीं है। आज के समय में भारत के कई राज्य है जहां इसकी खेती प्रमुखता से की जाती है। इसके पौधे को पूरी तरह से तैयार होने में तीन से चार महीने का समय लग जाता है। किसान इसकी खेती तीनों ही सीजन में कर सकते है। अगर आप सूरजमुखी की खेती करके अच्छा पैसा कामना चाहते है तो आज का यह ब्लॉग आपके लिए है। किसान भाइयों आप इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें और अच्छा लगे तो शेयर भी जरूर करें। किसान भाइयों आप यह ब्लॉग GEEKEN CHEMICALS के द्वारा पढ़ रहे है। हम आपके लिए अलग - अलग तरह की कृषि जगत से जुडी जानकारी पहुंचाने का...

कम समय में अच्छे मुनाफे के लिए करें इन फसलों की खेती , होगी पैसों की बरसात

Image
जनवरी का महीना खेती के लिए सबसे अच्छा महीना माना जाता है। किसान इस महीने में अपने फसलों को अच्छी तरह से निराई - गुड़ाई करते है और कुछ फसलों को इस महीने में पानी की जरूरत होती है इसलिए सिंचाई भी की जाती है। ऐसे में जलवायु परिवर्तन भी इसी महीने में होता है , जिसका असर हमारी फसलों पर देखने को मिलता है। मौसम में जरा सा भी बदलाव हुआ खड़ी फसलें खराब होने लगती है। मौसम में बदलाव के कारण फसल में कीड़ें लगने लगते है। ऐसे में किसान परेशान हो जाते है कि अगर मौसम का असर सभी तरह की फसलों पर हुआ तो हम कौन सी फसल की खेती करें , ऐसी कौन सी फसल है जिसकी खेती करने पर नुकसान कम होता है। Read More Blog -: How to control garden winter pests? पिछले कुछ सालों के आकड़ें देखे तो किसानों को धान और गेहूं की फसल में काफी नुकसान हुआ है ऐसे में किसान अब सब्जियों की तरफ अपना रुख कर रहे है। कम और छोटी जमीन वाले किसान अपनी खेती पॉली हाउस, ग्रीन हाउस, लो टनल जैसी विधि से कर रहें है। ऐसे में सबसे अच्छी बात यह है कि किसान भाइयों को खेती करने के लिए सरकार भी इसमें मदद कर रही है। कृषि एक्सपर्ट की मानें तो अगर मौसम ...

पॉलीहाउस में खेती कैसे की जाती है ? यहां जानिए पॉलीहाउस में खेती करने के फायदें

Image
भारत के किसान पिछले कुछ समय से अलग - अलग तरह की खेती कर रहें है। आज के समय में हमारे देश में भी खेती करने को लेकर नई - नई तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा है। किसान भी इन नई तकनीकी को खास तवज्जो दे रहे हैं। खेती किसानी में नई तरह की तकनीक का प्रयोग करके किसान न सिर्फ आत्म निर्भर बन रहें है बल्कि उन्नत तरीकों का प्रयोग करके अपनी आमदनी को भी बढ़ा रहे हैं। किसान भाइयों के आमदनी को लेकर एक नई तरह की तकनीकी में शामिल है पॉलीहाउस में खेती। तो आइए GEEKEN CHEMICALS के माध्यम से जानतें है की पाली हाउस में खेती कैसे की जाती है और इसके फायदें क्या है। आप यह ब्लॉग GEEKEN CHEMICALS के माध्यम से पढ़ रहें है। GEEKEN CHEMICALS लगातार कई वर्षों से किसान भाइयों के बेहतर फसल उत्पादन के लिए काम कर रहा है। किसान अपने फसलों में लगने वाले रोगों , कीटों , खरपतवारों आदि को खत्म करने के लिए GEEKEN CHEMICALS का प्रयोग कर सकते है। आज के समय में GEEKEN CHEMICALS सबसे भरोसेमंद कंपनी में से एक है। पॉलीहाउस में खेती कैसे की जाती है किसान भाइयों आज के समय में पॉलीहाउस में खेती करना काफी फायदेमंद माना जाता है।...

How to control garden winter pests?

Image
Comparatively speaking to other seasons, wintertime sees a slowdown in plant development. In their backyard gardens, gardeners are already growing winter-season flower, vegetable, and herb plants. Although there are typically less pests and pest concerns in gardens in the winter, this does not guarantee that your indoor plants will be fully safe. Caterpillars, slugs, animals, and other troublesome insects are active in and above the earth even in cold climes and can eat everything from the leaves of the plants in your garden to the shoots and fruits. Let's discuss the pests that affect garden plants in the winter. Read the article in its entirety to learn the names of the insects that affect plants and plants in the winter and how to control them. You can spray effective and inexpensive pesticides on garden pests to get rid of them and subsequently improve the quality and output of your farm with the help of Geeken Chemical products made by Agricultural Chemical Manufacturing Compa...

इस विधि से साल भर करें करेले की खेती, पाएं कम लागत में ज्यादा फायदा

Image
करेला को हम एक प्रकार की औषधी मानते है। यह कई तरह के रोगों को खत्म करने के काम में प्रयोग किया जाता है। इसलिए बाजारों में भी इसकी मांग हमेशा रहती है। आज के समय में हम करेला को कभी भी ऊगा सकते है। अगर देखा जाये तो करेले की खेती में लागत कम लगता है और फायदा ज्यादा होता है। करेले में अनेक प्रकार के खनिज भी पाए जाते है। जिसमें प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट के अलावा विटामिन ‘ए’ और ‘सी’ अत्यधिक मात्रा में पाई जाती है। करेले को हम पाचन, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और गठिया जैसे रोगियों की बीमारी को खतम करने के लिए भी प्रयोग करते है। करेले का सब्जी के आलावा अचार भी बनाया जाता है। करेले को हम अपने कड़वेपन के लिए भी जानते है। भारत के लोग करेले को अलग - अलग नाम से भी बुलाते है जिनमें कारवेल्लक, कारवेल्लिका, करेल, करेली आदि नाम फेमस है। किसान करेले की खेती साल में दो बार करते है। ठंड के मौसम में करेला की बुआई जनवरी - फरवरी में की जाती है। जिसके बाद मई - जून के मौसम में किसान इसके फसल को उखाड़ देते है। वहीँ गर्मी के मौसम में इसकी खेती जून-जुलाई में करते हैं और दिसम्बर तक इसकी फसल पाते हैं। ...

चीकू के पेड़ की देखभाल कैसे करें और इसमें लगने वाला प्रमुख कीट कौन सा है

Image
चीकू हम सभी को पसंद है , यह खाने में बहुत मीठा और स्वादिष्ट होता है। इसकी खेती बागवानी फसल के रूप में की जाती है। इसकी खेती सबसे पहले मेक्सिको और मध्य अमेरिका में की गयी थी। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट, फाइबर, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम के गुण पाए जाते है। कुछ समय से देखा जाये तो चीकू की माँग बाजार में तेजी से बढ़ी है। इसकी खेती करने से किसान भाइयों को काफी फायदा हो सकता है। अगर हम भारत की बात करें तो गुजरात के कच्छ में इसकी खेती सबसे ज्यादा की जाती है। अनार और अमरुद के बाद सबसे ज्यादा अगर किसी फल की खेती की जाती है तो वह है चीकू। चीकू का सबसे बड़ा फायदा यह है की इसकी खेती एक बार करने के बाद यह कई सालों तक पैदावार देता है। जिससे किसान इसकी खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते है। लेकिन इसके लिए उन्हें इसके बारें में अच्छे से जानकारी होना जरुरी है इसलिए आज के इस ब्लॉग में हम चीकू की खेती कैसे करें इसके बारें में बताएँगे। आप यह ब्लॉग GEEKEN CHEMICALS के माधयम से पढ़ रहें है। GEEKEN CHEMICALS TOP AGROCHEMICALS COMPANY IN INDIA में से है। आप GEEKEN CHEMICALS के माध्यम से किसा...

अधिक पैदावार के लिए इस महीने करें भिंडी की बुवाई और पाएं फायदें ही फायदें

Image
भारत में भिंडी की खेती सभी राज्यों में की जाती है। अगर पुरे विश्व की बात करें तो भारत ही ऐसा देश है जहां सबसे बड़े पैमाने पर इसकी खेती की जाती है। भिंडी में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम और विटामिन ए, बी, सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है। अगर भिंडी के खेती की बात करें तो यह सबसे ज्यादा बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, आसाम, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में सबसे ज्यादा पैदा की जाती है। भिंडी एक ऐसी फसल है जिसे किसान एक बार लगानें के बाद 2 बार फसल प्राप्त कर सकता है। आज हम आपको बताएँगे कि आप किस प्रकार से भिंडी की खेती कर सकते है और इसके खरपतवार और रोग को खत्म करने के लिए हमें क्या करना चाहिए। यह भी पढ़े –: काले टमाटर की खेती कैसे की है, यहाँ जानिए काले टमाटर की खेती से होने वालें फायदें आप यह ब्लॉग GEEKEN CHEMICALS के माध्यम से पढ़ रहें है। हम आपतक खेती से जुडी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध करवाते है। इसके अलावा भारत के किसानों के लिए हम बेहतर तरीके का कीटनाशक कवकनाशी खरपतवारनाशी रासायनिक कैमिकल का उत्पादन करते है। जिसके प्रयोग से किसान अपने फसलों की सुरक्षा कर सकते है ...

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी , 200 करोड़ का कर्ज होगा माफ, पढ़िए खबर !

Image
उत्तर प्रदेश सरकार लगातार किसानों के लिए अलग - अलग तरह की योजनाएं ला रही है , जिसका फायदा उठाकर किसान अपनी खेती को आगे बढ़ा सकते है। ऐसे में किसानों के लिए खुशखबरी है जल्द ही सरकार उनका कर्ज माफी करने जा रही है। किसान भाइयों को बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार जनवरी के महीने में एक लाख तक की रकम वाले पुराने कर्ज को माफ करने जा रही है। ऐसे में सरकार ने लिस्ट बनाना भी शुरू कर दिया है जिसके अंतर्गत 8000000 से अधिक किसानों के नाम भी दर्ज हो चुकें है। ऐसे में किसान अपना नाम इस लिस्ट में आसानी से देख सकते है। उत्तर प्रदेश सरकार ने जानकारी देते हुए कहा है कि ऋण मोचन योजना के तहत राज्यों के 19 जिलों में 33000 किसानों को सरकार राहत देने जा रही है , जिसके तहत 200 करोड़ रूपये का कर्ज माफ किया जायेगा। ऐसे में किसान भाइयों के लिए इसके बारे में जानकारी रखना जरुरी है , जिससे इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी भी तरह की दिक्क्त का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़े –: मटर में कौन कौन से रोग लगते है कर्ज़माफी योजना 2023 किसान अपने फसल के उत्पादन के लिए कई बार बैंकों से कर्ज ले लेते है और मौसम में बदलाव की...

काले अंगूर की खेती कैसे करें , यहाँ जानिए काले अंगूर की खेती के बारे में

Image
अंगूर की खेती हम सबसे स्वादिष्ट फल के रूप में करते है। इसका नाम सुनतें ही लोगों के मुँह से पानी गिरनें लगता है। इसका रसीलापन हमारे मुँह में पानी ला देता है। इसका फल खानें में स्वादिष्ट होता ही है यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक है। अपने इन गुण के कारण ही अंगूर की मांग बनी रहती है। अगर देखा जाए तो हमें बाजारों में अक्सर कई रंग के अंगूर दिखाई पड़ते है लेकिन इस अंगूर में सबसे ज्यादा कोई लोकप्रिय अंगूर है तो वह काला अंगूर है। यह सबसे लोकप्रिय फल होने के कारण देश ही नहीं विदेशों में भी इसकी माँग बढ़ती जा रही है। काला अंगूर अपने रंग की वजह से और भी ज्यादा अपनी तरफ आकर्षित करती है। इस अंगूर की अगर हम बात करें तो अन्य फलों के मुकाबलें कई सारे गुण पाए जातें है। किसान भाइयों के लिए काले अंगूर की खेती मुनाफे का सौदा है। इसलिए अगर आप काले अंगूर की खेती करने जा रहें है तो आज का यह ब्लॉग आपके लिए है जहाँ आप आसानी से काले अंगूर की खेती करके अच्छा पैसा कमा सकते है। और पढ़े –: सरसों की खेती कैसे करें आप यह ब्लॉग GEEKEN CHEMICALS के माध्यम से पढ़ रहें है। हम आपके लिए अलग - अलग तरह की दवा...

दिसंबर के महीने में कौन से फसलों की करें खेती

Image
किसान भाइयों फसलों की बुवाई का अपना एक समय होता है , जिसके अनुसार हम खेती करते है। अगर इस हिसाब से हम खेती न करें तो हमारे फसल को बहुत नुकासन पहुंचता है। किसान भाइयों कई बार तो हमारी पूरी की पूरी फसल ही नष्ट हो जाती है। इसलिए हमें फसलों के बुवाई की जानकारी रखना जरुरी है , जिससे अच्छे से खेती करके मुनाफा कमाया जा सके। वैसे तो भारत में बारह महीने सब्जी की खेती की जा रही है , लेकिन बेमौसम खेती करने से फसल की पैदावर कम होती है और कई बार तो हमें भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। कई बार तो बेमौसम फसल को उगानें से उसके उचित दाम भी नहीं मिल पाते है। लेकिन आप अगर सही समय पर खेती करते है तो अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। तो आइये आज के इस ब्लॉग में जानतें है कि दिसंबर के महीने में कौन - कौन से फसलों की खेती करनी चाहिए। आप यह ब्लॉग GEEKEN CHEMICALS के माध्यम से पढ़ रहें है। हम आपके लिए खेती - बाड़ी से जुड़ी जानकारी पहुचानें का काम करते है। किसान भाइयों अगर आप अगर आप बेहतर तरीके से खेती करना चाहते है तो , नियमित रूप से हमारे ब्लॉग को पढ़ते रहें है। इसके अलावा हम Best Agrochemical Company in...

जानिए कब मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 12 वीं क़िस्त और कब है आवेदन की अंतिम तिथि

Image
किसान भाइयों सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना किसान सम्मान निधि से काफी लोगों को फायदा पहुँचता है। इस योजना के तहा किसान भाइयों को हर साल 6 हजार रूपये की राशि प्रदान की जाती है। यह राशि किसान भाइयों को चार माह के अंतर्गत 2-2 हजार रूपये के हिसाब से दी जाती है। अभी तक इस योजना से 11 किस्तें किसान भाइयों को प्रदान की जा चूँकि है। वहीँ अब 12 किस्त त्यौहार के मौसम में दिया जाना है जिसका किसान भाई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहें है। तो आज हम आपको बता दें कि किसान भाइयों का यह इंतज़ार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। इस योजना की 12वीं किस्त सरकार जल्द उनके खाते में डालने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार किसान का डेटा गलत और किसान डेटाबेस में अपूर्ण केवाईसी के कारण इस बार किस्त आने में थोड़ा देरी हुई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही पीएम मोदी कृषि स्टार्टअप कार्यक्रम के तहत किसान के खाते में यह राशि जमा करेंगे। आग यह जानकारी GEEKEN CHEMICALS के माध्यम से प्राप्त कर रहें है। GEEKEN CHEMICALS किसान भाइयों के हितों को ध्यान में रखकर बेहतर फसल उत्पादन के लिए कीटनाशक बनाता है। जिसके प्रयोग से...

सोयाबीन की खेती कैसे करें और इसमें लगने वाले रोग और उनसे बचाव के उपाय

Image
सोयाबीन भी प्रमुख फसलों में से एक है। भारत में इसकी खेती भी बड़े पैमाने में की जाती है। यह विश्व में लगभग 25 % वानस्पतिक तेल की मांग को पूरा करता है। इसका तेल बहुत ही उच्च गुणवत्ता का होता है। भारत में भी इसका उपयोग अधिकांशतः वानस्पतिक तेल के लिए ही होता है, मध्यप्रदेश में सोयाबीन खरीफ की एक प्रमुख फसल है।देश में सोयाबीन उत्पादन में मध्यप्रदेश अग्रणी है, आज हम जानेंगे की सोयाबीन की खेती कैसे करें। इसमें लगनें वाले रोग कौन - कौन से है और इनसे कैसे बचाया जाये। सोयाबीन की बुवाई सोयाबीन की बुवाई अक्सर जुलाई-अगस्त महीने में शुरू होती है। ऐसे में किसान भाई अच्छी पैदावार के लिए उन्नत किस्म की बीजों के द्वारा इसकी बुवाई करता है। सोयाबीन के किसानों को अच्छे भाव मिलते हैं क्योंकि सोयाबीन से तेल निकाला जाता है। इसके अलावा सोयाबीन से सोया बड़ी, सोया दूध, सोया पनीर आदि चीजें बनाई जाती है। बता दें कि सोयाबीन तिलहनी फसलों में आता है और इसकी खेती देश के कई राज्यों में होती है। विशेषकर मध्यप्रदेश में इसकी खेती प्रमुखता से की जाती है। वहीं अगर पुरे भारत की बात किया जाये तो 12 मिलियन टन उत्...

जानिए टमाटर में लगने वाले प्रमुख रोग और इसके रोकथाम के आसान तरीके -Tomato

Image
टमाटर भारत की प्रमुख फसल में से एक है। अपने प्रमुख गुणों और अलग - अलग तरह के उपयोग के कारण टमाटर सबसे महत्वपूर्ण सब्जी में से एक है। बहुत से लोग तो टमाटर (Tomato) के बिना सब्जी की कल्पना भी नही कर सकते| इसमें भरपूर मात्रा में कैल्सियम, फास्फोरस और विटामिन सी पाए जाते है| यह एसिडिटी की सिकायत को दूर करता है| इसका स्वाद खटा होता है| इसकी खेती करना भी बहुत आसान है साथ ही साथ सितम्बर महीने में इसकी खेती करने पर बहुत अच्छा मुनाफा होता है। लेकिन कभी - कभी यह भी देखा गया है कि टमाटर में अक्सर बरसात की वजह से इसमें रोग लगने के चांस भी बढ़ जाते है। टमाटर के अच्छे उपज के लिए हम इसकी रुपाई करते है इसके साथ - साथ समय पर इसकी निराई - गुड़ाई भी करते रहने चाहिए। जिससे खरपतवार ख़त्म हो जाते है और रोग लगने के चांस भी कम होता है। लेकिन इन सब के बावजूद में इसमें रोग का हमला हो ही जाता है , जिससे फसल पूरी तरह से नष्ट हो जाती है। इस लिए आज हम आपको इस ब्लॉग में बतानें वाले है कि टमाटर की फसल में लगने वाला प्रमुख रोग कौन सा है और इसे ख़त्म कैसे किया जा सकता है। टमाटर के फसल में लगने वाले प्रमुख रोग औ...