जानिए कौन सी फसल की खेती करके किसान कमा सकते है अधिक मुनाफा

दोस्तों हमारा देश भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां पर खेती करने वाले किसान भाइयों को अन्यदाता कहा जाता है। लेकिन कभी - कभी सही तरीके से खेती न कर पाने के कारण हमारे अन्यदाता परेशान रहते है। कुछ समय से तो बिचौलियें की वजह से ही किसान भाइयों को उनके फसल का ज्यादा फुनाफ़ा नहीं मिल पाता है। ऐसे में सरकार किसानों को कई अन्य उद्योग में हाथ आजमानें के लिए प्रेरित कर रही है। आज के समय में पशुपालन भी किसान भाइयों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। आज के इस ब्लॉग में हम बतानें जा रहें है कि ऐसे अलग - अलग क्षेत्र कौन से है जहां से किसान अच्छी आमदनी कर सकते है। अच्छी आमदनी के लिए दोस्तों ब्लॉग को पूरा अंत तक पढियेगा और शेयर भी जरूर करियेगा।

किसान भाइयों आपके फसल से जुडी सभी तरह की जानकारी GEEKEN CHEMICALS दिन प्रतिदिन लाता रहता है। आप हमारे इस ब्लॉग के माध्यम से उत्तम तरीके से खेती कर सकते है। GEEKEN CHEMICALS सबसे उत्तम तरीके का कीटनाशक भी बनाता है , जिसका प्रयोग करके किसान अपने फसल में लगने वाले रोगों , कीड़ों , खरपतवार आदि को आसानी से खत्म कर सकते है। जीकेन केमिकल्स Best Agrochemical Company in India है। आप हमारे कीटनाशक को अपने नजदीकी बाजार में जाकर आसानी से खरीद सकते है।

मशरूम की खेती

आज के समय में मशरूम को पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है। यह दुनिया भर में सबसे अच्छे कृषि उत्पाद में से एक है। बाजार में भी मशरूम की मांग हमेशा बनी रहती है। दोस्तों मशरूम के बारें में हमने इसके पहले वाले ब्लॉग में बताया है कि मशरूम की खेती कैसे की जा सकती है , अधिक जानकारी के लिए वह लेख जरूर पढ़ें। अगर हम हिंदुस्तान की बात करें तो इसकी खेती काफी प्रमुखता से की जा रही है। किसान इसकी खेती करके अच्छा मुनाफा भी कमा रहें है। यह खेती इसलिए सबसे ज्यादा की जाती है क्योंकि इसे बंजर से बंजर भूमि पर आसानी से किया जा सकता है। मशरूम की खेती के लिए ज्यादा जमीन की जरूरत भी नहीं पड़ती है। अगर आपके पास कम जमीन है और वह भी बंजर भूमि है तो आप इसमें अच्छे से मशरूम की खेती करके पैसा कमा सकते है।

और पढ़े –: सेम की उन्नत खेती करने का सही तरीका , जिससे होगी ज्यादा पैदावार

काली हल्दी की खेती

किसान भाइयों पिछले कुछ सालों से काली हल्दी की खेती काफी बड़े भू - भाग में की जा रही है। काली हल्दी को न ज्यादा पानी की जरूरत पड़ती है और न ही ज्यादा धुप इसे हम कहीं पर भी आसानी से ऊगा सकते है। किसान भाइयों आपको बता दूँ की हल्दी का यह बीज काफी महंगा होता है लेकिन अगर आप इसकी खेती करते है तो अच्छा मुनाफा भी कमा सकते है क्योंकि काली हल्दी को औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है। जिससे इसकी मांग भी ज्यादा होती है। अगर किसान आज के समय में काली हल्दी की खेती को करते है तो घर बैठे अच्छा पैसा कमा सकते है।

ड्रैगन फ्रूट की खेती

ड्रैगन फ्रूट की खेती को किसान भाइयों ने जल्द ही करना स्टार्ट किया है , इसलिए आज भी इस खेती के बारें में बहुत से किसान अनभिज्ञ है। इसके अलावा अभी बहुत से किसान यह भी नहीं जानते है कि ड्रैगन फ्रूट होता क्या है,अगर हम कृषि एक्सपर्ट की मानें तो इसकी खेती करके अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। इसकी खेती नयी होने के कारण अब भी ज्यादातर हिस्सों में नहीं की जाती है। ड्रैगन फ्रूट दोस्तों एक तरह का फल है, जो बहुत स्वादिष्ठ और पौष्टिक होता है। इसकी मांग भी बाजारों में हमेशा रहती है , क्योंकि इसका उत्पादन कम देखने को मिलता है। अगर आप ड्रैगन फ्रूट की खेती आज के समय में करते है तो अच्छा मुनाफा कमा सकते है। अगर ड्रैगन की खेती करते समय इसमें रोग , कीट का आक्रमण दिखाई पड़ें तो आप जीकेन केमिकल्स के द्वारा बनें कीटनाशक का प्रयोग जरूर करें। जीकेन Top Quality Agro Chemicals बनाने वाली कंपनी में से एक है।

खजूर की खेती

किसान भाइयों खजूर की खेती भी अपने देश में बहुत ही प्रमुखता से की जाती है। यह एक तरह का स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है। कुछ समय पहले तक भारत में खजूर की खेती नहीं की जाती थी लेकिन धीरे - धीरे किसान भाई जागरूक हुए और उन्होंने बहुत तेजी से इसकी खेती करके अच्छा मुनाफा कमाया। आज के समय में भारत में बहुत से ऐसे राज्य है जहां खजूर की कहती प्रमुखता से की जा रही है। इसकी खेती के लिए रेतीली भूमि का होना जरुरी है। खजूर की खेती के लिए ज्यादा पानी की भी जरुरत नहीं पड़ती है।

भारत में बहुत सी ऐसी जगह है जहां पर आज भी पानी की किल्लत है ऐसे में अगर किसान खजूर की खेती करते है तो , उन्हें अच्छी कमाई हो सकती है। इसकी खेती के लिए राजस्थान सबसे अच्छी जगह में से एक है क्योंकि यहाँ की जमीन बंजर पड़ी रहती है और रेतीली जमीन भी है। ऐसे में अगर राजस्थान के किसान खेती करते है तो उन्हें काफी फायदा देखने को मिलेगा। खजूर में विटामिन होने के कारण भारत के लोग इसे ज्यादा पसंद करते है और बाजार में दिन - प्रतिदिन इसकी मांग भी बढ़ती जा रही है।

कीवी की खेती

कीवी की खेती आज के समय में काफी बड़े हिस्से में की जा रही है। कीवी की गिनती बहुत ही महंगे फल के रूप में की जाती है। यह भी सभी फसलों की तरह बहुत ही स्वादिष्ठ और हमारे शरीर के लिए पौष्टिक है। कई बीमारी में तो डॉ खुद कीवी खानें के लिए कहते है। कीवी की खेती पथरीली और ढलान वाली जगह पर आसानी से की जा सकती है। भारत की बहुतायत आबादी पहाड़ों पर रहती है ऐसे में अगर वहां के लोग कीवी की खेती करते है तो उन्हें इसका मुनाफा मिल सकता है।

हरी इलायची की खेती

इलायची का प्रयोग हम खानें को स्वादिष्ठ बनाने के लिए लिए करते है। इसका प्रयोग हम मसालें के रूप में ज्यादा करते है। आज के समय में हरी इलायची की मांग भी बाजार में बहुत ज्यादा रहती है क्योंकि इसकी खेती बहुत ही कम हिस्सों में की जाती है। अगर हम भारत की बात करें तो इसकी खेती ज्यादातर दक्षिणी राज्यों में की जाती है। किसान भाइयों इलायची उत्पादन के रूप में अगर देखा जाये तो भारत नंबर वन पर है। भारत में इसकी खेती सबसे ज्यादा केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों में की जाती है। इलायची का पौधा हमेशा हरा - भरा रहता है और इसकी पत्तियां एक से दो फिट लम्बी होती है।

और पढ़े –: जानिए कब की जाती है चुकंदर की खेती और कैसे कर सकते है इसमें लगने वाले रोगों को खत्म

निष्कर्ष

दोस्तों आज हमनें जाना की किसान कैसे अलग - अलग तरह की फसलों की खेती से अच्छी आमदनी कर सकते है। अगर आप भी खेती करके अच्छा पैसा कमाना चाहते है तो इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें और शेयर भी जरूर करें , जिससे और भी किसान जागरूक हो सकें। GEEKEN CHEMICALS आपके लिए इसी तरह से अलग - अलग फसलों से जुडी जानकारी को लाता रहेगा। आप GEEKEN CHEMICALS के द्वारा बनें कीटनाशक का प्रयोग अगर अभी तक नहीं कर रहें है तो जरूर करें और अपने फसलों की उत्पादन क्षमता को भी बढ़ाए। जीकेन केमिकल्स Top Agro Chemicals Companies in India में से एक है।

Comments

Popular posts from this blog

पॉलीहाउस में खेती कैसे की जाती है ? यहां जानिए पॉलीहाउस में खेती करने के फायदें

इस विधि से करें मटर की खेती , होगा ज्यादा फायदा , यहाँ पर जानिए बुवाई का सही समय

चौलाई की खेती कब करें , जानिए सही समय और खेती करने का तरीका