पॉलीहाउस में खेती कैसे की जाती है ? यहां जानिए पॉलीहाउस में खेती करने के फायदें

भारत के किसान पिछले कुछ समय से अलग - अलग तरह की खेती कर रहें है। आज के समय में हमारे देश में भी खेती करने को लेकर नई - नई तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा है। किसान भी इन नई तकनीकी को खास तवज्जो दे रहे हैं। खेती किसानी में नई तरह की तकनीक का प्रयोग करके किसान न सिर्फ आत्म निर्भर बन रहें है बल्कि उन्नत तरीकों का प्रयोग करके अपनी आमदनी को भी बढ़ा रहे हैं। किसान भाइयों के आमदनी को लेकर एक नई तरह की तकनीकी में शामिल है पॉलीहाउस में खेती। तो आइए GEEKEN CHEMICALS के माध्यम से जानतें है की पाली हाउस में खेती कैसे की जाती है और इसके फायदें क्या है।

आप यह ब्लॉग GEEKEN CHEMICALS के माध्यम से पढ़ रहें है। GEEKEN CHEMICALS लगातार कई वर्षों से किसान भाइयों के बेहतर फसल उत्पादन के लिए काम कर रहा है। किसान अपने फसलों में लगने वाले रोगों , कीटों , खरपतवारोंआदि को खत्म करने के लिए GEEKEN CHEMICALS का प्रयोग कर सकते है। आज के समय में GEEKEN CHEMICALS सबसे भरोसेमंद कंपनी में से एक है।

पॉलीहाउस में खेती कैसे की जाती है

किसान भाइयों आज के समय में पॉलीहाउस में खेती करना काफी फायदेमंद माना जाता है। पॉलीहाउस में किसान अपने मौसमी खेती के साथ - साथ ऑफ़ सीजन में उगाई जानें वाली सब्जियों की खेती कर सकते हैं। अगर संरक्षित खेती की बात करें तो इस तकनीकी से किसान भाइयों को सालभर अच्छी आय मिल सकती हैं। किसान भाइयों इसे हम आम भाषा में ग्रीन हॉउस भी कहते हैं। ग्रीन हॉउस एक तरह की ढकी हुई संरचना है जिसके अंतर्गत सब्जियों से लेकर फूलों तक का उत्पादन एक प्लास्टिक से बनें हुए छत के नीचे किया जाता है।

किसान भाइयों सब्जियों से लेकर फूलों की खेती के लिए पॉलीहाउस को एक स्टील की संरचना के द्वारा बनाया जाता है,जिसे किसी प्लास्टिक की सीट या फिर हरी नेट की सीट से कवर किया जाता है। कृषि एक्सपर्ट की मानें तो पॉलीहाउस को अगर एक बार तैयार कर लिया जाए तो 10 सालों तक हमारी फसलों को कीट - रोगों इत्यादि चीजों से दूर किया जा सकता है और मौसम में होने वाले परिवर्तन से भी बचाया जा सकता है। इस तकनीक को भारत के किसान आसानी से अपना सकते है आज के समय में अलग - अलग राज्यों की सरकार भी इसके लिए आर्थिक अनुदान प्रदान कर रही है।

पॉलीहाउस में क्या उगाएं?

किसान भाइयों अगर आपने पॉलीहाउस को बनवा लिया है तो एक समस्या यह भी होती है कि इसमें कौन से फसल की खेती की जाए। ऐसे में हमें उस किसानों से मिलना चाहिए जो पालीहॉउस में खेती कर रहें है। अगर हम कृषि एक्सपर्ट की मानें तो इसके अंतर्गत टमाटर, खीरा और शिमला मिर्च की खेती आसानी से की जा सकती है। किसान भाइयों यह वो सब्जियां है जिसकी मांग साल भर बनी रहती है। इसके अलावा किसान पत्तेदार सब्जियां, कद्दू वर्गीय सब्जियां, गोभी वर्गीय सब्जियां और टमाटर वर्गीय सब्जियों की खेती करके अच्छा इनकम कमा सकते हैं।

पॉलीहाउस में खेती करने के फायदें

किसान भाइयों पॉलीहाउस में खेती करने के कई फायदें है , कृषि वैज्ञानिक की मानें तो भारत के किसानों के लिए पॉलीहाउस में खेती करना फायदें का सौदा हो सकता है।

किसान भाइयों पॉलीहाउस में खेती करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके अंतर्गत आप मौसम बे मौसम भी खेती कर सकते है , और आपके द्वारा उगाई जा रही सब्जियां आसानी से पैदा हो जाएंगी।

किसान अगर पॉलीहाउस में खेती करें तो फसल में कीट और बीमारियां कम होती है ऐसे में किसान अपने फसल को बिना किसी नुकसान के आसानी से ऊगा सकते हैं।

पॉलीहाउस में उगाए जानें वाली फसल सर्द , कोहरा , धूप , तेज , हवा का भी प्रभाव नहीं होता है।

निष्कर्ष

किसान भाइयों आज के इस ब्लॉग में हमनें जाना की पॉलीहाउस में खेती कैसे करते है। आशा है कि भाइयों को हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी , आप हमारे इस ब्लॉग को शेयर भी कर सकते है। अगर आप इसके बारे में और अधिक जानकारी चाहतें है तो GEEKEN CHEMICALS के नंबर (+91 - 9999570297) पर कॉल करें। GEEKEN CHEMICALS अलग - अलग तरह का कीटनाशक भी बनाता है , जिससे फसलों की पैदावार अच्छी हो सके। किसान GEEKEN CHEMICALS के प्रोडक्ट को ऑनलाइन तरीके से भी खरीद सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए टमाटर में लगने वाले प्रमुख रोग और इसके रोकथाम के आसान तरीके -Tomato

आखिर क्या है प्रधानमंत्री मानधन योजना , कैसे उठा सकते है किसान इसका लाभ