सूरजमुखी की खेती कैसे करें, यहां जानिए खेती करने का आसान तरीका

सूरजमुखी की खेती भारत में प्रमुखता से की जाती है। सूरजमुखी तिलहनी फसलों में से एक है। इसके पौधे से निकलने वाले फूल और बीज दोनों को ही बेचकर हम अधिक मुनाफा कमा सकते है जिसके कारण इसे नगदी फसल भी कहा जाता है। इसके बीज से निकलने वाला तेल खाने और औषधीय बनाने के काम में आता है। तेल निकलने के बाद इसके बचे हुए अवशेष को हम मुर्गी का दाना बनाने और पशुओं को खिलाने के लिए प्रयोग करते है। सूरजमुखी की खेती पूरे विश्व में सबसे ज्यादा अमेरिका में की जाती है लेकिन अब भारत भी इसकी खेती करने के मायने में पीछे नहीं है। आज के समय में भारत के कई राज्य है जहां इसकी खेती प्रमुखता से की जाती है। इसके पौधे को पूरी तरह से तैयार होने में तीन से चार महीने का समय लग जाता है। किसान इसकी खेती तीनों ही सीजन में कर सकते है। अगर आप सूरजमुखी की खेती करके अच्छा पैसा कामना चाहते है तो आज का यह ब्लॉग आपके लिए है। किसान भाइयों आप इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें और अच्छा लगे तो शेयर भी जरूर करें।

किसान भाइयों आप यह ब्लॉग GEEKEN CHEMICALS के द्वारा पढ़ रहे है। हम आपके लिए अलग - अलग तरह की कृषि जगत से जुडी जानकारी पहुंचाने का काम करते है। ऐसे में आप अपने फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए नियमित रूप से हमारे ब्लॉग को पढ़ते रहे। दोस्तों GEEKEN CHEMICALS फसलों की ग्रोथ के लिए बेहतरीन तरीके का कैमिकल बनाता है , जिसके प्रयोग से न सिर्फ आप अपने फसलों की ग्रोथ कर सकते है। GEEKEN CHEMICALS के द्वारा बनें प्रोडक्ट को 10 लाख से भी ज्यादा किसान प्रयोग करके अपना भरोसा जता रहें है।

सूरजमुखी की खेती के लिए उपयुक्त मिट्टी, जलवायु और तापमान

किसान भाइयों सूरजमुखी की खेती के लिए उचित जल निकासी वाली बलुई दोमट जमीन का होना जरुरी है जिससे पैदावार अच्छे से हो सके। इसके अलावा इसकी खेती और भी कई तरह की भूमि में की जाती है। इसकी खेती के लिए अगर हम P.H. मान की बात करें तो खेत के P.H. मान 5 से 7 के बीच में होना चाहिए। सूरजमुखी की खेती ज्यादातर जगह पर तीनों ही मौसम में की जाती है। कृषि एक्सपर्ट की मानें तो इसकी खेती जायद के समय में सबसे अच्छी मानी जाती है।

सूरजमुखी की खेती के लिए अगर हम तापमान की बात करे तो बीजों की रोपाई करते समय 15 डिग्री का तापमान होना जरुरी है। इससे ज्यादा तापमान बीजों के अंकुरण के लिए सही नहीं होते है ऐसे में इसके तापमान को ध्यान में रखकर ही हमें खेती करना चाहिए। पौधों के बड़े होते समय सामान्य तापमान और फूलों के पकने के लिए शुष्क जलवायु वाले तापमान की जरुरत पड़ती है जिससे इसकी खेती अच्छे से की जा सके।

सूरजमुखी के खेत की तैयारी

सूरजमुखी के बीजों की रोपाई करने से पहले हम खेत की अच्छे से जुताई करते है। जुताई करने के बाद खेत को कुछ दिनों के लिए ऐसे ही छोड़ देना चाहिए जिससे खेत की मिट्टी में अच्छे से धूप लग जाए। किसान भाइयों को अगर खरपतवार और रोग से अपनी फसल को बचाना है तो गोबर की खाद का प्रयोग कर सकते है। गोबर की खाद को डालने के बाद किसान भाइयों को अपने खेत की एकबार फिर से गहरी जुताई कर देना चाहिए। किसान भाइयों सूरजमुखी के लिए खेत में नमी की जरूरत पड़ती है , इसलिए सबसे अंत में खेत की जुताई पानी लगाकर करनी चाहिए।

सूरजमुखी के बीजों की रोपाई का सही समय और तरीका

सूरजमुखी के बीजों की रोपाई मेड़ों पर की जाती है ऐसे में इसकी पैदावार भी काफी अच्छी होती है। सूरजमुखी की खेती कभी भी समतल भूमि पर नहीं करना चाहिए। इसकी रोपाई करने से पहले मेड़ को अच्छे से तैयार कर लेना चाहिए। मेड़ को अच्छे से तैयार करने के बाद 25 से 30 सेमी की दूरी रखना जरुरी है। इसके बीज को 4 सेमी की गहराई तक लगाया जा सकता है।

सूरजमुखी के पौधे की सिंचाई

सूरजमुखी के पौधे को सिंचाई की ज्यादा जरूरत होती है। इसलिए इसकी सिंचाई बीज रोपाई के तुरंत बाद करना चाहिए। किसान भाइयों जब इसके बीज अंकुरण करने लगे तो नमी की जरूरत पड़ती है , ऐसे में हल्की फुल्की सिंचाई की जा सकती है। बीज अनक़रीरां के बाद 4 -5 सिंचाई की ही जरूरत होती है। इसकी सिंचाई तभी करनी चाहिए जब पौधों को पानी की जरूरत हो।

सूरजमुखी के फसल की कटाई, पैदावार और लाभ

किसान भाइयों सुरमुखी को तैयार होने के लिए कम से कम 90 दिन की जरूरत पड़ती है। इसके बाद हम इसके फूलों की तुड़ाई कर सकते है। फूलों की तुड़ाई के बाद इसे किसी छयादार स्थान पर रखकर सूखा लेना चाहिए सूखने के बाद इसके बीज को मशीन के द्वारा निकाल लिया जाता है। आज के समय में इसकी खेती काफी बड़े भू - भाग में की जारी है , जिससे किसान भाई अच्छी इनकम कर सकते है।

निष्कर्ष

किसान भाइयों आज के इस ब्लॉग में हमनें सूरजमुखी की खेती कैसे करें , इसके बारे में जानकारी हांसिल की। आशा करता हूं की किसान भाइयों को हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। इसलिए हमारे इस ब्लॉग को अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते है। किसान भाइयों GEEKEN CHEMICALS आज के समय में सबसे अच्छी रासायनिक कैमिकल बनाने वाली कंपनी है ,जिसके रासायनिक उत्पाद का प्रयोग एक लाख से भी ज्यादा किसान कर रहें। अगर आप भी अपने फसलों का बेहतर उत्पादन चाहते है तो GEEKEN CHEMICALS का प्रयोग कर सकते है। GEEKEN CHEMICALS के रासायनिक कीटनाशक को खरीदने के लिए कॉल (+91 - 9999570297) करें।

Comments

Popular posts from this blog

पॉलीहाउस में खेती कैसे की जाती है ? यहां जानिए पॉलीहाउस में खेती करने के फायदें

इस विधि से करें मटर की खेती , होगा ज्यादा फायदा , यहाँ पर जानिए बुवाई का सही समय

चौलाई की खेती कब करें , जानिए सही समय और खेती करने का तरीका