अभी खेतों में कर दें इन सब्जियों की बुवाई, दीवाली पर होगी बंपर कमाई

भारत के किसान अपनी खेती ज्यादातर महीने और दिनों के हिसाब से करते है। भारत में सब्जियां ज्यादातर मिट्टी , जलवायु और मौसम के हिसाब से पैदा की जाती है। अगर वर्तमान समय की बात किया जाये तो किसान खरीफ की फसल को ऊगा रहें है। इन सब्जियों में गाजर, मूली, चुकंदर, मटर, आलू, शलजम, अजवाइन, सलाद, पत्ता गोभी और टमाटर की फसल को हम नर्सरी के हिसाब से पैदा करते है। अक्टूबर के महीने में इन सब्जियों की खेती करने से कई फायदें है , जिसका जिक्र हम नीचे करंगे। अगर आप इन सब्जियों को सितम्बर माह के सम्पत होने तक बो देते है तो दीवाली पर आप अच्छा पैसा कमा सकते है। यह ऐसी सब्जियां है जो 30 -45 दिन में पक कर तैयार हो जाती है और किसान इससे अच्छा पैसा कमा सकते है। तो चलिए जानते है आज उन खास सब्जियों के बारें में। आप यह लेख GEEKEN CHEMICALS के द्वारा पढ़ रहें है। हम भारत में कई वर्षों से फसलों की अधिक पैदावार और उसमें लगे रोग के रोकथाम के लिए अलग - अलग तरह के केमिकल्स बना रहें है। भारत के किसान जीकेन केमिकल का प्रयोग करके अपने फसल की उत्पादन क्षमता को बढ़ा रहें है , साथ ही उसमें रोगों को लगने से भी बचा रहें है। आप GEEKEN CHEMICALS से जुड़े किसी भी प्रोडेक्ट को आसानी से अपने नजदीकी स्टोर से खरीद सकते है।

ब्रोकली की खेती

इसकी बनावट की अगर बात किया जाये तो यह देखने में बिलकुल गोभी के आकार का दिखता है। आज कल शहरों में इसकी डिमांड बढ़ रही है। हालंकि यह सब्जी खरीदने में थोड़ी महंगी जरूर है लेकिन लोग इसे बड़े चाव के साथ खाते है। अगर देखा जाये तो यह सब्जी बाजारों में 50 रूपये से लेकर 100 रुपये किलों तक बेचीं जाती है। इसकी खेती के लिए सितम्बर के लास्ट दिन फायदेमंद होते है। इसकी उन्नत खेती के लिए आप एक नर्सरी तैयार कर सकते है जिसके बाद आप बीजों की रुपाई कर 4 से 5 सप्ताह के अंदर तैयार कर सकते है। अगर आप इस सब्जी को दीपावली के पहले - पहले ऊगा लेते है तो आपको काफी फायदा हो सकता है और आप अच्छा पैसा भी कमा सकते है। इसमें अगर रोग का प्रकोप दीखता है तो आप GEEKEN के द्वारा बना हुआ कीटनाशक प्रयोग कर सकते है।

हरी मिर्ची की खेती

हरी मिर्च को हम सभी सदाबहार सब्जी में गिनते है , जिसकी खेती किसी भी मौसम में आसानी से कर सकते है . इस समय भी किसान इसकी बुवाई करके अच्छा पैसा कमा सकते है। लेकिन इसके लिए ध्यान रहें कि सिंचित इलाकों में यह फसल अच्छे से उगाई जा सकती है। इसके साथ ही इसकी खेती के लिए रोग रोधी किस्म के बीज का चयन करना चाहिए जिससे यह जल्दी से तैयार हो सकें और किसान भाई आने वाली दीवाली तक इसे बेचकर अच्छा पैसा कमा सकें। अगर आप इसकी खेती सितम्बर महीने की समाप्ति में करते है तो आपको काफी फायदा होगा।

और पढ़े-: गन्ने में लग गया लाल सड़न रोग तो किसान न हो परेशान , यहाँ पर जानिए इस रोग को खत्म करने का आसान तरीका

बैगन की खेती

अगर आप सितम्बर में बैगन की खेती करते है तो इसके कई फायदें है। सितम्बर महीने में आप इसकी खेती करने पर पायंगे की इसमें रोग कम लगेंगे और पैदावार अच्छी होगी। बैंगन विटामिन और खनिजों का अच्छा स्त्रोत है। इसकी खेती पुरे साल की जा सकती है। बैंगन की फसल बाकी फसलों से ज्यादा सख्त होती है। इसके सख्त होने के कारण इसे शुष्क और कम वर्षा वाले क्षेत्रों में भी उगाया जा सकता हैं। देश में बैगन की मांग बारह महीने रहती है… स्थानीय मांग के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों व प्रान्तों में बैंगन की अलग–अलग किस्में प्रयोग में लाई जाती है। अगर किसान भाई दीवाली से पहले इसकी खेती कर लेते है तो यह काफी फायदेमंद साबित हो सकता है और उन्हें अच्छा पैसा दिला सकता है।

गाजर की खेती

भारत में हम गाजर की तो फसलों को उगते है। पहली किस्म एशियन किस्मे होती है। जिसकी बुवाई सितम्बर महीने में की जाती है। वहीँ इसकी दूसरी किसम है यूरोपियन किस्म जिसकी बुवाई हम अक्टूबर महीने में करते है। इसकी खेती 10 से 12 किलो बीज की आवश्यकत होती है। अगर किसान भी बताये हुए समय पर इसकी खेती करते है तो अच्छा मुनाफा कमा सकते है। दीवाली आते - आते यह खेत में आसानी से तैयार हो सकती है , हम इसे बाजार में बेचकर खूब पैसा कमा सकते है।

मूली की खेती

मूली की खेती की अगर हम बात करें तो यह मैदानी और पहाड़ी दोनों क्षेत्रों में आसानी से उगाई जा सकती है। मैदानी भागों में अगर सितम्बर महीने में आप इसकी खेती कर रहें है तो यह काफी फायदेमंद है। वहीं पहाड़ी इलाकों में इसकी बुवाई अगस्त माह तक की जाती है। मूली फसल में पहली सिंचाई तीन चार पत्ती आने की अवस्था पर कर देनी चाहिए। मूली की सिंचाई व्यवस्था भूमि के हिसाब से करनी चाहिए। ये कम ज्यादा हो सकती है। समान्यत: सर्दियों में 10 से 15 दिन पर इसकी सिंचाई की जा सकती है। वहीं गर्मियों में इसमें प्रति सप्ताह सिंचाई की आवश्यकता होती है।

और पढ़े-:अक्टूबर माह में करें इन फसलों की खेती , होगी लाखों रुपए की कमाई

निष्कर्ष

आपने यहां पर जाना कि कैसे कौन सी ऐसी सब्जियाँ है जिन्हे हम दीवाली से पहले ऊगा सकते है। आशा है कि किसान भाइयों को यह जानकारी अच्छी लगी हो। आप हमारे इस ब्लॉग को अपने सोशल मीडिया के माध्यम से भी शेयर कर सकते है जिससे यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँच सकें। GEEKEN CHEMICALS आपके लिए इसी तरह से खेती से जुडी हुई जानकारी पहुँचाता रहेगा। आपने अपने फसलों में लगने वाले कीटों और रोगों से उपचार के लिए GEEKEN CHEMICALS के Best Agrochemical Products का बना प्रोडक्ट प्रयोग कर सकते है। यह बाजार में आसानी से उपलब्ध है , जिसे आप किफायती दामों में खरीद सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

पॉलीहाउस में खेती कैसे की जाती है ? यहां जानिए पॉलीहाउस में खेती करने के फायदें

इस विधि से करें मटर की खेती , होगा ज्यादा फायदा , यहाँ पर जानिए बुवाई का सही समय

चौलाई की खेती कब करें , जानिए सही समय और खेती करने का तरीका