बैंगन में लगने वाले कीटों को ख़त्म करने के लिए करें यह उपाय , जिसके है अनेकों फायदें

सब्जियों की खेती में बैंगन एक महत्वपूर्ण फसल है | इसकी खेती बड़े पैमाने पर देश के लगभग सभी राज्यों में की जाती है | इसकी अच्छी खेती करने के लिए किसानों को मुख्यतः बीज, मिट्टी का चयन के अलावा कीट तथा रोग से बचाव पर ध्यान देना होता है | बैंगन के पौधों के तने तथा फल में तना छेदक कीट का प्रकोप रहता है | इसका प्रकोप रोपाई के कुछ दिनों के बाद ही दिखाई पड़ता है। जब यह बड़े होने लगते है तो , सबसे पहले यह पौधे पर अंडे देते है , जिसके बाद में लारवा निकलकर पौधे के तनों को नुकसान पहुंचाता है , जिसके बाद यह फलों को बढ़कर सड़ा देते है , जिससे किसान भाइयों को काफी नुकशान का सामना करना पड़ता है। आज आप यहाँ जानेंगे की कैसे बैगन में लगने वालें कीटों से छुटकारा पाया जा सकता है। आप यह लेख Geeken Chemicals India Limited के द्वारा पढ़ रहें है। GEEKEN एक Agrochemical Company है, जो हमारे देश के किसानों को फसल सुरक्षा उत्पादों की सर्वोच्च गुणवत्ता प्रदान करती है। हम किसानों की फसल सुरक्षा के लिए अलग - अलग तरह कीटनाशक का उपयोग कर उनके फसल की उत्पादन क्षमता को बढ़ाते है। आप हमारे द्वारा अपने खेती से जुडी सभी तरह की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है। GEEKEN CHEMICALS आपकी खेती एवं उसके दैनिक प्रगति के बारें में अच्छे से रिसर्च करके जानकारी प्रदान करता है। बैंगन की फसल में कीटों एवं रोगों द्वारा काफी नुकसान होता है| बैंगन की फसल में इन कीट एवं रोगों को नियंत्रित करने के लिए किसान बहुत ही जहरीले रासायनिक कीटनाशक का सहारा लेते हैं| किसानों द्वारा इन कीटनाशकों का प्रयोग करने से तीव्र विषैलापन पैदा होता है तथा कटाई के बाद बैंगन में इन कीटनाशकों के अवशेष आ जाते हैं| जब हम इसे खाते है तो हमारे सेहत में भी कई तरह की बीमारी हो जाती है। किसानों द्वारा बैंगन के कीटों का गैर रासायनिक तरीके से प्रबंधन करने के लिए वैज्ञानिकों ने कई सफल विकल्प दिए हैं| जिसको जैविक पद्धति कहते है| यहाँ पर बैगन से जुडी सभी तरह की जानकारी प्रदान की गई है

प्रमुख कीट

टहनी व फल छिद्रक

किसान के बैगन की फसल में टहनी व फल छिद्रक की समस्या सबसे बड़ी समस्या में से एक है। इसे खतम करने के लिए किसान तरह - तरह के कीटनाशक का प्रयोग करते है लेकिन फिर भी यह कीट खत्म नहीं होते है। इसका प्रमुख कारण यह है कि इसके बारें में उन्हें अच्छे से जानकारी नहीं मिल पाती है , जिससे उनकी फसल पूरी तरह से नष्ट होने लगती है। इसका कारण यह है, कि कीट फल या टहनी के अंदर होते है और कीटनाशक सीधे कीट तक नहीं पहुँच पाता| इसका प्रकोप होने पर यह बैगन के फसल को पूरी तरह से खत्म कर देता है। इसके लिए आप GEEKEN CHEMICALS का बना प्रोडक्ट Yodha Super का प्रयोग कर सकते है। यह पूरी तरह से आपके बैगन के फसल में लगने वाले कीड़ों को खत्म करेगा साथ ही आपके फसलों की सुरक्षा को भी बढ़ाएगा।

और पढ़े-: जानिए सरसों की फसल में लगने वाले प्रमुख रोग और ख़त्म करने का सबसे आसान तरीका

पत्ते खाने वाले झींगुर

बैगन की फसल में पत्ते खाने वाले झींगुर भी एक बहुत बड़ी समस्या है। इनका आकर पिले रंग का होता है और इनके शिशु बैगन के पत्ते को खा कर साफ़ कर देते है। जब यह ज्यादा मात्रा में हो जाते है तो , यह बैगन को पूरी तरह से नष्ट कर देते है , जिससे किसान भाइयों को इसके लिए काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। जिसका असर यह होता है कि पत्ते पूरी तरह से कंकाल बन जाते है केवल इनके शिरा का जाल ही दीखता है। किसान भाइयों अगर आपके फसल में भी इस तरह के कीट का आक्रमण है तो आप तुरंत इन्हे खत्म करने का प्रबंध करें नहीं तो यह पूरी फसल को नष्ट कर देंगे। अगर किसान भाइयों आपके बैगन की फसल में भी इस तरह के कीट दिखाई पड़ रहें है तो आप भी Kaancha (Profenofos 40% + Cypermethrin 4% EC) का प्रयोग कर इन कीटों को जड़ से खत्म कर सकते है।

लीफ हापर

अक्सर हमने आपने देखा होगा कि जब भी हमारे बैगन की फसल बड़ी होने लगती है तो उसमें लीफ हापर जैसे कीट का आक्रमण होता है। यह नवजात या वयस्क दोनों ही तरह के बैगन की फसल को नुक़सान पहुचतें है। शुरुवात में यह पत्तों के निचली सतह के रस को चूसते है। जिससे बैगन के पत्ते किनारों सहित ऊपर की तरह घूम जाते है और जले जैसे दाग - धब्बे दिखाई पड़नें लगते है। इस तरह के रोग से फसल बुरी तरह से प्रभावित होती है। लीफ हाफर भी उन कीटों में से है जो फसल को पूरी तरह से बर्बाद कर देते है इसलिए आप GEEKEN CHEMICALS का बना कीटनाशक Vizag (Cartap Hydrochloride 50% SP) का प्रयोग करें और अपने फसल की उत्पादन छमता को बढ़ाये।

लाल घुन मकड़ी

लाल घुन बैगन की फसल का प्रमुख किट है। इनकी संख्या नमी वाले स्थान पर ज्यादा होती है। इससे बैगन कि फसल प्रभावित होने लगती है। यह पत्ते के निचले भाग में रेशमी जालों जैसी ढकी रहती है। जिसकी वजह से यह विभिन्न चरणों में पाए जाते है। इसके शिशु व वयस्क इनके रस को चूस कर खत्म कर देते है। इसकी वजह से कुछ दिन बाद बैगन के पत्ते भूरे रंग के हो जाते है। जिसकी वजह से पत्ते अपने आप टूटकर गिरनें लगते है। इसके लिए आप Mustafa (Imidacloprid 17.8% SL) का प्रयोग कर सकते है। यह लाल घुन मकड़ी को पूरी तरह से ख़त्म कर देती और बैगन के फसल को सुरक्षित रखती है। आप इसे अपने नजदीकी बाजार में जाकर आसानी से खरीद सकते है।

सफेद मकड़ी

सफेद खटमल नवजात तथा व्यस्क पत्तों, कोमल टहनियों और फलों से रस चूस लेते हैं| पत्तों में वायरस जैसे ही मुड़ने के विशेष लक्षण दिखते हैं| इन खटमलों द्वारा छिपाई गयी मधुरस की बूंदों पर काली मैली भारी फफूंद लग जाती है| यदि खिले हुए फूलों पर हमला होता है, तो फलों के संग्रह पर प्रभाव पड़ता है| जब फल प्रभावित होते हैं, तब वे पूरी तरह से कीटों से ढक जाते हैं| इस प्रभाव की वजह से या तो फल टूट कर गिर जाते है या सूखी व मुरझाई स्थिति में टहनी से लटका रहता है| इसके लिए आप GEEKEN CHEMICALS का बना प्रोडक्ट Yodha Super का प्रयोग कर सकते है। यह पूरी तरह से आपके बैगन के फसल में लगने वाले कीड़ों को खत्म करेगा साथ ही आपके फसलों की सुरक्षा को भी बढ़ाएगा।

और पढ़े-: किसान कैसे सरसों के प्रमुख कीट को कर सकते है खत्म , यहाँ जानिए इसका आसान तरीका

जालीदार पंख वाला खटमल ,

यह बैंगन की फसल का एक विशेष कीट है, जो मुख्यता गर्मी के मौसम में हमला करता है| नवजात और व्यस्क गहरे भूरे रंग वाले, जिनके जालीदार पंख होते है, यह पत्तों से सारा रस चूस लेते है , जिसके कारण वह पिले होकर टूटने लगते है या कीटों के गंदगी से भर जाते है। हमें यह कीट दिखाई देने पर ही इसका उपचार करना चाहिए। इसके लिए आप Mustafa (Imidacloprid 17.8% SL) का प्रयोग कर सकते है। यह लाल घुन मकड़ी को पूरी तरह से ख़त्म कर देती और बैगन के फसल को सुरक्षित रखती है। आप इसे अपने नजदीकी बाजार में जाकर आसानी से खरीद सकते है।

जड़ की गांठ का गोल कीट

यह कीड़ा बैंगन की फसल में बढ़े हुए पौधों की अपेक्षा अंकुरों को अधिक नुकसान पहुंचाता है| प्रभावित पौधों की जड़ों पर घाव दिखने लग जाते हैं| पौधा अविकसित ही रह जाता है तथा पत्तों में हरा रंग खोने के लक्षण दिखने लगते हैं| पौधे पर फल आने पर भी प्रभाव बुरा पड़ता है| अगर किसान भाइयों आपके बैगन के फसल में भी इस तरह के कीट दिखाई पड़ रहें है तो आप भी Kaancha (Profenofos 40% + Cypermethrin 4% EC) का प्रयोग कर इन कीटों को जड़ से खत्म कर सकते है।

निष्कर्ष

आपने यहाँ पर जाना की बैगन की फसल में कौन - कौन से प्रमुख कीट लगते है , जिसकी वजह से फसल बर्बाद हो जाती है। किसान भाइयों आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। आप हमारे इस ब्लॉग को अपने सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर भी कर सकते है , जिससे यह जानकारी और भी किसान भाइयों तक पहुँच सकें। GEEKEN CHEMICALS आपके लिए इसी तरह से ब्लॉग लाता रहेगा आप भी अपनी फसल से जुडी जानकारी के लिए GEEKEN के साथ बनें रहें।

Comments

Popular posts from this blog

पॉलीहाउस में खेती कैसे की जाती है ? यहां जानिए पॉलीहाउस में खेती करने के फायदें

इस विधि से करें मटर की खेती , होगा ज्यादा फायदा , यहाँ पर जानिए बुवाई का सही समय

चौलाई की खेती कब करें , जानिए सही समय और खेती करने का तरीका