पौधों को फंगस से बचाने के लिए अपनाएं यह उपाय , जिससे आसानी से खत्म हो जायँगे फंगस

दोस्तों हम सभी को पौधे लगानें का बहुत शौक होता है लेकिन शायद हम इसकी अच्छे से देखभाल करना भूल जाते है। पौधे में पानी की मात्रा का बढ़ना साथ ही किसी संक्रमित पौधे का दूसरे पौधे के सम्पर्क में आना जो कई फंगस का कारण बनते है। पौधे के फंगस काफी हद तक उन बीमारी को जन्म देते है , जो काफी लम्बे समय तक इनको परेशान करते है। यह फंगस पौधे की पत्तियों और ऊपरी हिस्से को ज्यादा नुकसान पहुचातें है। कभी - कभी यह फंगस पौधे की जड़ो को भी खोखला कर देते है। इस पूरी प्रक्रिया में हमारे पौधे बीमार होकर पूरी तरह से नष्ट हो जाते है। पौधे में फंगस रोग का प्रकोप अक्सर हल्के आर्द्र या नम मौसम के कारण खेत की मिट्टी को भी ख़राब कर देते है। फंगस को नमी ज्यादा पसंद है , इसलिए जहां नहीं आप अपने पौधे को लगा रहें हो वहां पहले तापमान की जाँच अवश्य कर लें। पौधे को फंगस से बचाने के लिए आप निचे दिए हुए कुछ आसान उपाय को अपना सकते है।

पौधे के फंगस क्या होते है

फंगस एक तरह का ऐसा रोग है जो अलग - अलग तरीके के पौधे को प्रभावित करता है। अगर देखा जाये तो पौधे में मुख्यरूप से सफ़ेद फंगस का परोक्प ज्यादा होता है। सफ़ेद फंगस हमेशा इनडोर और आउटडोर पौधे की पत्तियों और तनों को प्रभावित करते है, कुछ मामले में तो यह पुरे के पुरे पौधे , फूलों और कलियों को भी प्रभावित करते है। सफ़ेद था भूरे रंग के फंगस कई तरह की बिमारियों को जन्म देते है। इसके साथ - साथ आगे इनकी अच्छे से देखभाल न किया जाये तो , यह अन्य पौधे को भी प्रभावित कर देते है। इनमें से कुछ फंगस होते है जो हानि रहित होते है। लेकिन किसानों के लिए यह तब बड़ी समस्या बन जाते है जब इनकी संख्या ज्यादा हो जाती है। यह पौधे के प्रकश संश्लेषण को प्रभावित करते है , जिससे पौधे धीरे -धीरे कमजोर होकर सूखनें लगते है।

और पढ़े-: जानिए कैसे गन्ने की फसल में फैलता है कैंसर (लाल सड़न रोग) , जिससे हो जाती है फसल बर्बाद

पौधों में फंगस का कारण

उच्च आद्रता और कम वायु प्रवाह सभी पौधे को नुकसान पहुँचती है। इसके आलावा अगर पौधे को अच्छे से हवा नहीं मिल रही है तो यह फंगस फ़ैल सकता है। जरुरी यही होगा की आप अपने पौधे को ऐसे जगह रखें जहां हवा आती हो। कई बार हम जरुरत से ज्यादा पानी दाल देते है , इस वजह से भी हमारे पौधे ख़राब होने लगते है। जिसकी वजह से कुछ समय के बाद इसमें फंगस दिखाई पड़ता है।

फंगस से छुटकारा पानें के तरीके

पौधे में फंगस से छुटकारा हम कुछ घरेलु तरीके अपनाकर पा सकते है। जिसके लिए हमें फसल की उचित देखभाल करना जरुरी है। आइये आज हम फंगस को हटानें के तरीके के बारें में जानते है

नीम के तेल का प्रयोग

इसका तेल प्रभावी कीटनाशक की तरह ही प्रकृतिक रूप से भी काम करता है। यह पौधे के फंगस को हटानें में काफी मददगार है। निम् के पत्ते का मिश्रण बनकर हमें अपने पौधे पर छिड़कना चाहिए , जिससे उनका बचाव किया जा सकें। इससे फंगस दूर रहते है और यह सबसे ज्यादा फायदेमंद भी है।

एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करें

सिरका किसी भी पौधे के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके पौधे में भी सफ़ेद धब्बे दिखाई पड़ रहें है तो बड़े चम्मच में मिलकर इसका छिड़काव करें जिससे यह एकदम से खत्म हो जायेगा।

पौधों को फंगस से बचाने का उपाय

• पौधों को ओवर वॉटरिंग से बचाएं। जरूरत पड़ने पर ही पौधों को पानी दें। • पौधे गमले में हों या गार्डन में बीच-बीच में इनके आस-पास की नमी को चेक करते रहें। ज्यादा नमी फंगस का कारण बनती है। • बाजार से पौधे लानें से पहले अच्छे से जाँच लें इसमें कही भी फंगस न हो। • किसी भी तरह के कैमिकल के प्रयोग से पहले अच्छी तरह से जाँच अवश्य करें। और पढ़े-: घर पर पौधे की देखभाल करने के आसान उपाय , खिलते रहेंगे हमेशा पौधे

निष्कर्ष

आपने यहाँ जाना कि हम अपने पौधे को फंगस से कैसे बचा सकते है। आशा है कि किसान भाइयों को हमारा यह ब्लॉग अच्छा लगा होगा। किसी बह तरह की अन्य जानकारी के लिए आप हमारे विशेषज्ञ से बात कर सकते है। इसके साथ ही किसान भाइयों आप हमारे इस ब्लॉग को शेयर करें जिससे यह जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँच सकें।

Comments

Popular posts from this blog

इस विधि से करें मटर की खेती , होगा ज्यादा फायदा , यहाँ पर जानिए बुवाई का सही समय

पॉलीहाउस में खेती कैसे की जाती है ? यहां जानिए पॉलीहाउस में खेती करने के फायदें

जानिए टमाटर में लगने वाले प्रमुख रोग और इसके रोकथाम के आसान तरीके -Tomato